अरविन्द शर्मा बने महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष
1 min read
Aligarh संजय कुमार चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश राज्य का अध्यक्ष, कमल श्रीवास्तव को प्रदेश महामन्त्री, राकेश शुक्ला एवं विवेक वर्मा को उत्तर प्रदेश राज्य समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन द्वारा महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश प्रान्त में किया गया पुनर्गठन एवं विस्तार।
मीडिया जगत में शीर्षस्थ चर्चित राष्ट्रीय संगठन “अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन” जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश चन्द्र शुक्ला जी हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश प्रान्त में संगठन का पुनर्गठन एवं विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष, महाराष्ट्र ,अरविंद शर्मा संपादक हिंदी दैनिक भारत संवाद, प्रयागराज, लखनऊ,, मुम्बई संस्करण, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश संजय कुमार चतुर्वेदी, हिंदी दैनिक,सच कहूं।उ प्र महासचिव,कमल श्रीवास्तव, संपादक हिंदी दैनिक कर्मठ,तथा उपाध्यक्ष आदि पदाधिकारियों का मनोनयन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा संगठन के प्रति निष्ठा, प्रतिबद्धता एवं सक्रियता के आधार पर पदाधिकारियों का चयन किया गया है, हमारा विश्वास है कि नियुक्त पदाधिकारियों द्वारा संगठन को एक नई दिशा एवं पहचान बनाने में सफलता प्राप्त होगी। हमारी शुभकामनाएं सदैव सबके साथ है। सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति अपने दायित्व एवं कार्य में गुणोत्तर संवर्धन हेतु संकल्पबद्धता ज्ञापित किया है।
