गांव पहाड़ीपुर में जल भराव की समस्या से ग्रामीण परेशान, किया प्रदर्शन
1 min read

अतरौली: विकास खंड गंगीरी के गांव पहाड़ीपुर में रविवार को ग्रामीणों ने बाईपास मुख्य मार्ग पर जल भराव की समस्या से परेशान होकर ग्राम प्रधान पर विकास कार्य न कराने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रधान गांव में विकास कार्य नहीं करा रहे हैं। स्कूल से लेकर होली तक सड़क टूटी हुई है। जिससे रास्ते में कीचड़ का पानी भरा हुआ है। गांव में गंदगी पसरी हुई है। रास्तों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। प्रधान द्वारा नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। घरों से निकलने वाला पानी रास्ते में जमा हो जा रहा है। आये दिन बाइक सवार और स्कूल जाते समय बच्चे गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। कई बार ब्लाक के अधिकारियों और ग्राम प्रधान से सफाई के लिए कहा गया है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। गांव के रास्तों को भी सही नहीं कराया गया है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। गंदगी की वजह से बीमारी फैलने का भय बना हुआ है।
महेश,यादव,सुरेश,पप्पू,दीपचंद, रविन्द्र,हरविंदर, मंगल, सुभाष अशोक, किताब सिंह आदि लोगों ने प्रधान द्वारा गांव में विकास कार्य न कराए जाने पर प्रदर्शन किया।
