अतरौली में तेरह जोड़े बधे शादी के बंधन में,अवंती बाई लोधी एकता समिति ने कराया सामूहिक विवाह
1 min read

अतरौली से रूपेंद्र कुमार की रिपोर्ट
अतरौली में मंगलवार को पैंठ चौराहे स्थित नवीन गल्ला मंडी में अवंतीबाई लोधी एकता समिति द्वारा स्वजातीय नौ वाँ सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। जिसमें तेरह जोड़े शादी के बंधन में बढ़ गए।
मुख्य अतिथि के तौर आए संदीप सिंह राज्य मंत्री ने 13 जोड़ो के ऊपर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि अवंतीबाई लोधी एकता समिति द्वारा अतरौली के अनाज मंडी में सामूहिक विवाह समारोह हुआ है जिसमें 13 जोड़े वर वधुओं को पुष्प वर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया है और अतरौली के गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया है।
13 जोड़े बधे शादी के बंधन में जिनमें महेंद्र सिंह संग सत्यवती, जॉनी कुमार संग मनु, राजेश कुमार संग पार्वती, जॉनी कुमार सिंह प्रीति, सुरेंद्र सिंह उर्मिला, गौरव कुमार संग आरती, हेमंत कुमार संग यशोदा, पवन कुमार संग राजमल, सूरज कुमार सिंह संग मीना कुमारी , जुगलेश कुमार सिंह संग उजाला कुमारी, यश राजपूत संग प्रिया, गणपत सिंह संग रूबी कुमारी, सत्येंद्र कुमार संग निशा ने एक दूसरे के संग वरमाला पहनाकर शादी के बंधन में बंद है।
इस मौके पर नवाब सिंह, उदयपाल सिंह,केहर सिंह राजपूत, मनोज कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लोधी,जितेंद्र सिंह ,राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
अतरौली से रूपेंद्र कुमार की रिपोर्ट