महिला मत्स्य पालकों के लिए सरकार द्वारा नवीन योजना संचालित
1 min read
महिला मत्स्य पालक सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना पर पाएं अनुदान
अलीगढ़ 05 अगस्त 2024 (सू0वि0): सहायक निदेशक मत्स्य डा0 प्रियंका आर्या ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि मत्स्य विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 से राज्य सरकार द्वारा एक नवीन योजना सघन मत्स्य के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना संचालित की गई है। उन्होंने बताया कि योजना पूर्णतः महिला मत्स्य पालकों के लिए संचालित की गई है। योजना में विभागीय बेबसाइट fisheries.up.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन करना होगा।
उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अन्तर्गत मत्स्य बीज हैचरी संचालित करने वाले हैचरी स्वामी, निजी क्षेत्र एवं पट्टे पर आवंटित तालाब की महिला मत्स्य पालक जिनके तालाब की पट्टा अवधि कम से कम 5 वर्ष अवशेष हो, पात्र होंगे। परियोजनान्तर्गत 0.50 हेक्टेयर के तालाब में 2 हार्सपावर के एक काड पैडिल व्हील एरियेटर एवं 1.00 हेक्टेयर या उससे बड़े तालाब के लिए अधिकतम दो एरियेटर पर महिला मत्स्य पालक जिनके तालाब की वर्तमान मत्स्य उत्पादकता कम से कम 4-5 टन प्रति हेक्टेयर हो की उत्पादकता में वृद्धि के लिए अनुदान दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि आदेवन करने की प्रकिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण विभागीय बेबसाइट पर देखा जा सकता है। योजना के सम्बन्ध में मत्स्य पालन के जनपदीय कर्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, 4/9 जॉनसन कम्पाउड, जेल रोड, अलीगढ से भी किसी कार्य दिवस में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
—–