देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई
1 min read

रूपेन्द्र कुमार अतरौली मो.9690821853
अतरौली: शुक्रवार को गांव हरदोई में राजमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 299वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ठाकुर विजय श्योराज सिंह और कार्यक्रम संयोजक कैलाश बघेल (अध्यक्ष भूमि विकास बैंक अतरौली) की अध्यक्षता में देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जी ने हिंदुओं के सम्मान की रक्षा की वह कोई सामान्य महिला नहीं थी।वह लोकमाता थी, लोकमाता से तात्पर्य जन-जन की माता उन्होंने कहा इंदौर की महारानी लोकमाता अहिल्याबाई ही थी उन्होंने सती प्रथा एवं अमानवीय कृत्यो को नेस्तनाबूत किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक कैलाश बघेल ने कार्यक्रम में आए समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर साहब सिंह राजपूत (ब्लॉक प्रमुख अतरौली), राजेंद्र बघेल पूर्व प्रधान सिहानी,धनवेश बघेल प्रधान जी, महेंद्र बघेल खेड़ा हरदोई, राम प्रसाद बघेल, योगेंद्र बघेल, संतोष बघेल मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, डॉ.राकेश बघेल, डॉ. रजनीश बघेल, डॉ.सतीश बघेल, रवि बघेल, विकास बघेल, दीपक बघेल सिहानी, सनी बघेल, धर्मेंद्र बघेल, अजय बघेल, विवेक बघेल आदि मौजूद रहे।

