Recent Posts

Up Jansamvad News

Latest News in Hindi

जम्मू के राजोरी में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, अलीगढ़ के कई लोगों की मौत, सामने आई लिस्ट

1 min read


जम्मू के अखनूर में हुए बस हादसे में मरने वाले व घायल हुए लोगों में अधिकतर अलीगढ़ जिले के रहने वाल

े हैं। हादसा जम्मू के राजौरी मार्ग पर हुआ है। जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत की सूचना मिली है। वहीं 40 लोगों के घायल होने की सूचना आई है। बस हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शिवखोड़ी की यात्रा पर निकली थी। सूचना के अनुसार, घायलों में अलीगढ़ के निवासियों की संख्या अधिक है। *ये हैं मरने वालों के नाम* कृष्णा (उम्र 13 वर्ष) पुत्र – जय बीर सिंह निवासी अलीगढ़, जय बीर सिंह (उम्र 42 वर्ष) पुत्र गुरा सिंह निवासी अलीगढ़, शांति (उम्र 65 वर्ष) पत्नी मोहिंदर निवासी अलीगढ़, बिलाल देवी (उम्र 50 वर्ष) पत्नी गौतम निवासी अलीगढ़, राधिका (उम्र 28 वर्ष) पत्नी पवन कुमार निवासी अलीगढ़, सतवीर (उम्र 37 वर्ष) पत्नी गंगाली सिंह निवासी यूपी, गोमिता (उम्र 24 वर्ष) पत्नी रिंकू शर्मा निवासी अलीगढ़, अंकुशा (5 वर्ष) पत्नी पवन कुमार निवासी अलीगढ़, सुनीता (उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी बॉबी निवासी अलीगढ़, काजल (उम्र 16 वर्ष) पुत्री सितेन्द्र निवासी अलीगढ़, कमलेश (आयु 45 वर्ष) पत्नी चंदर पॉल निवासी नया अलीगढ़, अंजू (18 वर्ष) पुत्री शीशू पाल निवासी नया अलीगढ़। इसके अलावा एक नाबालिग लड़की उम्र लगभग 08 वर्ष, एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 50 वर्ष और एक अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 60 वर्ष घायल हो गए। इसके अलावा कुछ और घायल व्यक्तियों को एसडीएच अखनूर में स्थानांतरित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि उपरोक्त घायल व्यक्तियों में से 10-12 को प्रारंभिक उपचार के बाद एसडीएच अखनूर से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

*अखनूर में  हुई दुर्घटना के संबंध में जानकारी के लिए जिला प्रशासन ने हैल्पलाइन नम्बर किया जारी*

  अलीगढ़ 30 मई 2024 (सू0वि0): गुरुवार 30 मई को लगभग 12ः00 बजे हरियाणा शिवखोड़ी, पौनी के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस थाना अखनूर के अंतर्गत तूंगी मोड़ के पास पलटकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। बस में उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा की जा रही थी। दुर्घटना राहत एवं बचाव की जानकारी के संबंध में जिला प्रशासन अलीगढ़ द्वारा कन्ट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर 8869840282 जारी किया गया है। बस में सवार लोगों के परिजन हेल्पलाइन नंबर 8869840282 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

ROOPENDRA KUMAR
Author: ROOPENDRA KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed