सरस्वती विद्या मंदिर में महिला दिवस पर हुआ बिभिन्न खेलों का आयोजन
1 min read
अलीगढ़, विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर,गोंडा मोड़,खैर रोड में शिक्षिकाओं और महिला कर्मचारियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर महिला दिवस मनाया । कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय कि अध्यक्षा डॉ उमेश कुमारी, प्रबंधक डॉ राजीव अग्रवाल व प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने फीता काटकर किया।
चम्मच रेस , रस्साकसी , गुब्बारे फुलाना ,लंगड़ी दौड़ , म्यूजिकल चेयर, गेंद पकड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया। महिला कर्मचारियों की चम्मच रेस में मंजू प्रथम, रजनी द्वितीय, रूपवती तृतीय स्थान पर रही। शिक्षिकाओं की चम्मच रेस में प्राची प्रथम, निशु द्वितीय, रत्नप्रभा तृतीय स्थान पर रहीं । गेंद पकड़ प्रतियोगिता में दो टीमों ने भाग लिया, जिसमें निशु टीम ने संजू टीम को हरा दिया। रस्साकशी खेल बहुत देर तक रोमांचक बना रहा, संजू टीम में हिमानी,रत्नप्रभा,काजल ,रितु, लक्ष्मी, प्रीती शिक्षिकाऐं रहीं और निशु टीम में अलका ,प्रिया सिंह, अनीता, लविन्दु आदि शिक्षिकाऐं शामिल रहीं। इसमें निशु टीम विजयी रही।
विद्यालय की अध्यक्षा डॉ उमेश कुमारी ने बताया कि 8 मार्च का यह खास दिन महिलाओं को समान अधिकार व सम्मान को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। विद्यालय के प्रबंधक डॉ0 राजीव अग्रवाल ने परिवार में महिलाओं का महत्व समझाते हुए बताया कि जहाँ नारी शक्ति की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने महिला शिक्षिकाओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि देवताओं के नाम से पहले उनकी शक्तिस्वरूपा नारी का नाम लिया जाता है। नारी भारतीय समाज में सर्वत्र सम्मानीय हैं। आचार्या लक्ष्मी वत्स ने महिला दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। साल 2024 में इस दिन को इंस्पायर इनक्लूजन (एक ऐसी दुनिया,जहां हर किसी को बराबर का हक और सम्मान मिले) थीम के साथ मनाया जा रहा है ।
इस अबसर पर प्रतिभा जादौन, शशिबाला जौहरी, इंदु , छाया , मीनाक्षी , रेखा , अबधेश पाण्डेय , अंजू , जोया , आभा , शिखा , मोनिका , पूजा पाराशर, नूतन शर्मा, सुरभि , दीक्षा , कविता , प्रिया, काजल आदि समस्त शिक्षिकाओं ने खेलों का भरपूर आनंद लिया और प्रतियोगी खिलाड़ियों का ताली बजाकर मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन नीलम भारद्वाज ने किया।

