विद्यालय के स्थापना दिवस के साथ हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
1 min read
रूपेंद्र कुमार अतरौली
अतरौली : नगर के हरदेवी ज्ञानोदय विद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष में विद्यालय में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रबंधक सुरेंद्र कुमार वाष्र्णेय ने किया। प्रतियोगिता में तमाम छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सुलेख प्रतियोगिता में कुल 65 छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया व शूटिंग में कक्षा पांच से कक्षा नौ तक के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। स्केच आन स्पाट में कुल 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभाग करने वाले बच्चों को विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोहित वाष्र्णेय, मोहित वाष्र्णेय, सागर वार्णेय, हरवीर सिंह, पुनीत कुमार, दर्शन लोधी, साहिस्ता कुरैशी, डौली राघव, रोमिका वाष्र्णेय, फरहीन खान, काजल वर्मा, मंजू राजपूत, हिमांशु लोधी, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
