जोनल यूनिवर्सिटी में पांच खिलाड़ियों का चयन,किया सम्मानित
1 min read
रुपेंद्र कुमार अतरौली
जोनल यूनिवर्सिटी में पांच खिलाड़ियों का चयन पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने किया सम्मानित
अलीगढ़ अतरौली नगर के युवा खिलाड़ियों द्वारा एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 खिलाड़ियों ने मेडल जीत लिए
ए बी ट्रांसमिशन जिम के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी करणी सेना के प्रदेश प्रवक्ता मनोज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी के द्वारा एस बी महाविद्यालय अलीगढ़ में आयोजित पावरलिफ्टिंग यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल्ड मेडल जीत कर जोनल इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए चयन होने पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने फूलमाला पहन कर मिठाई खिलाकर खिलाड़ियों एवं कोच अरुण राज को सम्मानित किया पुरुष 66 किलोग्राम भार वर्ग ललित शर्मा ने गोल्ड मेडल 74 किलो वर्ग में पर्वेंद्र चौधरी गोल्ड मेडल 83 किलो वर्ग में मुनीर अहमद गोल्ड मेडल 105 किलो भार वर्ग में प्रियांशु भारद्वाज गोल्ड मेडल महिला 69 किलो भार वर्ग मे अंजलि पचौरी ने गोल्ड मेडल एवं स्ट्रांग वूमेन की ट्रॉफी भी जीत ली स्ट्रांग मैन की ट्रॉफी सर्वाधिक वजन उठाकर पर्वेंद्र चौधरी के जीतने पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उभरते हुए खिलाड़ियों को राज्य एवं केंद्र सरकार प्रोत्साहित करते हुए नौकरी में वरीयता दे रही हैैं भारत युवाओं का देश है इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश गौतम गौरव शर्मा विकास अग्रवाल ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी
